आयुष साहू 9926141516:
जिला महासमुंद के विकास खण्ड सरायपाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंतरझोला मे गरीबी रेखा राशन कार्ड के हितग्राहियों के राशन वितरण मे बड़ी गड़बड़ी।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा 2012 के अंतर्गत हर हितग्राही को समय पर राशन दुकान से उन्हें नियमानुसार खाद्य सामग्री प्रदाय किया जाना है।
जनवरी 2024 से 5 वर्षो तक निःशुल्क चावल वितरण.अंत्योदय एवं प्राथमिक राशन कार्ड धारी पात्रता परिवार को 35 किलो प्रतिमाह निःशुल्क चावल प्रदान किया जाये यही राज्य व केंद्र सरकार कि मंशा है।
लेकिन ठीक इसके विपरीत सरयपाली विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अंतरझोला में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली(PDS) राशन दुकान को संचालन के लिये कृष्णा महिला स्व.सहायता समूह को वितरण कि जिम्मेदारी दिया गया हैl
जिसमे नवम्बर.दिसंबर.जनवरी.फरवरी में चना का आबंटन हुआ था। लेकिन सेल्समेन व फ़ूड इस्पेक्टर के मिली भगत से वहां पर चना वितरण मे भारी गड़बड़ी किया गया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली(PDS)राशन दुकान से सम्बंधित जानकारी के लिये खाद्य अधिकारी सरायपाली को जब दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया तो उनका कहना है कि अभी मै मीटिंग मे हूँ।
इस संबंध में और जानकारी के लिए जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को दूरभाष के माध्यम से जानकारी चाहा तो उनका कहना है कि यह जानकारी आप से पता चला है। जाँच टीम गठित कर दोषिये पर कारवाही कि जाएगी।














Leave a Reply