prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सीटों पर यादव समाज से प्रत्याशी बनाकर जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व प्रदान करें – नरेन्द्र कुमार यादव

आयुष साहू 9926141516:

सरायपाली छत्तीसगढ़ में यादव समाज की जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व को लेकर लगातार राजनितिक दलों से समाज की उपेक्षा का सवाल उठते रहा है, आगामी राज्य सभा सदस्य निर्वाचन में भी समाज के द्वारा दोनों दलों से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रहा है, इस संबंध में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं को पत्र प्रेषित कर यादव समाज से राज्य सभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग किया है।

इस संबंध में श्री यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के पश्चात से यादव समाज का निरंतर उपेक्षा राजनैतिक पार्टियो द्वारा की जा रही है जबकि प्रदेश में यादव समाज की जनसंख्या लगभग 35 लाख के साथ पिछड़े वर्ग मे दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने उक्त आशय का पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,सह प्रभारी अजय जामवाल एवं संगठन मंत्री पवन साय, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारत देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव को पत्र प्रेषित कर यादव समाज से प्रत्याशी बनाए जाने का मांग किया गया है।

श्री यादव ने कहा कि उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व यादव समाज के लोगो को नही दिये जाने के कारण यादव समाज का एक बड़ा वर्ग आर्थिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक क्षेत्र मे पूरी तरह पिछड़ा हुआ है जबकि काग्रेस व भाजपा के प्रायः सभी बड़े नेताओ का मत है कि विकास के अंतिम धारा तक हरेक व्यक्ति की पहुँच हो सके उसके बाद भी यादव समाज वर्षो से राजनीतिक रूप से उपेक्षित व शोषण का शिकार है। उस लिहाज से अब प्राथमिकता के साथ यादव समाज के लोगो को राजनीति मे उचित प्रतिनिधित्व देते हुए आगामी राज्यसभा के चुनाव मे छतीसगढ़ के सीट से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जावें। इस मांग का समर्थन करते हुए महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ममता यादव, युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, दिनेश कुमार यादव, रामरथ यादव, सजन साय यादव, भीम यादव, बरम लाल यादव, मनीराम यादव, हेमंत यादव, रामनारायण पुजारी यादव, प्रेम साय यादव, पिंगेलाल यादव, मुकेश यादव, गोकूल यादव ,गोविंद यादव ,अंजू कुमार यादव ,मयंक यादव, तुषार यादव, राम आश्रय यादव संतोष यादव, सहित प्रदेश भर के सामाजिक प्रमुखों ने समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *