prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस “पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

आयुष साहू 9926141516:

सरायपाली-स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य डॉक्टर संध्या भोई के निर्देशन में,शब्या पटेल (विभाग अध्यक्ष रसायन शास्त्र) के मार्गदर्शन में तथा अनिल गुप्ता, अक्षय कुमार साहू एवं पीतांबर बाघ के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्ण सिंह सलूजा (महाविद्यालय जन भागीदारी समिति सदस्य), रोशन चौहान (सहायक प्राध्यापक जंतु विज्ञान), एवं पुरुषोत्तम प्रधान मंचासीन रहे।

प्राचार्य डॉक्टर संध्या भोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सी वी रमन की एक महान खोज की याद में मनाया जाता है। 28 फरवरी 1928 को उन्होंने रमन प्रभाव की खोज की थी। उन्होंने ज्ञान एवं विज्ञान के पारस्परिक संबंधों पर प्रेरणाप्रद उद्बोधन दिया। विशिष्ट अतिथि स्वर्ण सिंह सलूजा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए देश के महान वैज्ञानिक सी वी रमन एवं देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मेन डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्र नवनिर्माण में उनके योगदान के बारे में बताया । विभाग अध्यक्ष शब्या पटेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य एवं रमन प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, नवाचार एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता, मॉडल, पोस्टर प्रतियोगिता, एवं रासायनिक अभिक्रियाओं का प्रदर्शन विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-संगीता केवर्त (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन शास्त्र), द्वितीय स्थान-साक्षी सामंतराय(एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन शास्त्र), पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-आंचल साण्ड (एमएससी चतुर सेमेस्टर रसायन शास्त्र), द्वितीय स्थान-मीणा प्रधान (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन शास्त्र) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा पुरोहित (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन शास्त्र) एवं आभार प्रदर्शन जमुना राणा (एमएससी द्वितीय सेमेस्टर रसायन शास्त्र) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *