prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

दसवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

आयुष साहू 9926141516;

सरायपाली शासकीय हाई स्कूल रोहिना में कक्षा 10 वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन रखा गया। जिसके मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नेपाल साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्याता कमलेश साहू, क्रांति कुमार साहू, शिक्षक लक्ष्मण पटेल, अनिल कुमार पटेल, कैलाश कमार, हराधन चौधरी, लीला पटेल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 9वीं के छात्रों ने 10वीं के छात्रों के साथ बिताए गए मधुर स्मृतियों को स्मरण करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने स्कूली जीवन के 5 वर्षों का अनुभव साझा किया और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, साथ ही निवेदन भी किया कि इस तरह से हमेशा प्रेम और आशीष मिलता रहे। प्राचार्य अजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षा और भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमेशा चरित्र और अनुशासन को जीवन में बनाए रखें। व्याख्याता कमलेश साहू ने कहा कि मुसीबतों से न घबराकर साहस के साथ संघर्ष करने का गुण ही हमें आगे ले जाती है। इसीलिए हर चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर पढ़ाई जारी रखने का सुझाव दिये। उन्होंने कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर एक हजार रूपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम को एसएमडीसी अध्यक्ष नेपाल साहू एवं अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर दसवीं के छात्रों को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘बढ़ते कदम’, श्रीफल, लेखनी देकर सम्मानित किया गया तथा इस सत्र में उनके द्वारा निभाए गए विभिन्न दायित्वों को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दसवीं के छात्रों ने विद्यालय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अंत में सभी छात्रों को नेवता भोज कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *