prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

चौहान समाज द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि पर्व में सम्मिलित हुए प्रखर अग्रवाल

( आयुष साहू 9926141516; )


ग्राम खोकशा में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। चौहान समाज के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सराईपाली विधायक श्री चातुरी नंद जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक श्री प्रखर अग्रवाल शामिल हुए।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम खोकशा में चौहान समाज द्वारा निर्माणाधीन शिव मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी दी गई।
विशिष्ट अतिथि श्री प्रखर अग्रवाल ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि प्रदान करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्य समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके तथा संगम सेवा समिति के माध्यम से भविष्य में भी सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मुख्य अतिथि विधायक श्री चातुरी नंद जी ने भी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा किए जा रहे मंदिर निर्माण कार्य की सराहना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रसादी वितरण एवं सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर ग्राम खोकशा में आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *