सरायपाली//आयुष साहू 9926141516:
शा.प्राथ. शाला कोड़ाडीपा एवं शास. प्राथ. शाला बहेरापाली द्वारा पूर्व संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान के लिए विदाई सह सम्मान सम्मरोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बीआरसीसी सरायपाली देवानंद नायक,अध्यक्षता मांझीलाल यादव प्रधान पाठक प्राथ शाला कोड़ाडीपा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व समन्वयक ऋषि प्रधान रहे। ज्ञात हो कि संकुल केन्द्र बहेरापाली मे चार वर्षो तक संकुल समन्वयक के रूप मे ऋषि प्रधान कार्यरत रहे तथा युक्तियुक्तकरण के नियमानुसार वे अपने मूल शाला वापस गए।
बीआरसीसी नायक ने तथा संकुल के शिक्षकों ने ऋषि प्रधान के 4 वर्षो के संकुल समन्वयक के रूप मे बिताये समय कि खूब सराहना कि एवं उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। पूर्व समन्वयक ऋषि प्रधान को साल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऋषि प्रधान ने भी अपने सेवकल मे सभी शिक्षकों के द्वारा किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम मे अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे बोधीराम लकड़ा जी अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति, दुष्यंत पटेल जी,राजेश पटेल, शिक्षक गिरधारी भोई शनिराम सिदार . प्रदीप पटेल , रमेश कुमार पैंकरा, फगुलाल सिदार, अंजना भोई, पद्मा पटेलग्रामीण जन – कांशीदास, सुखीराम, धनुलाल,हेमकुमार, कार्तिकेश्वर, मनबोधी लकड़ा, कुलमणी सीताराम,पुष्पा, ललिता, रुकमणी, अंजना यादव,फूल्की बाई,निर्मला पटेल,डिग्रीमोती,लकेश्वरी तांडी, अनिता लकड़ा,रामाधार पटेल तथा रतन मानिकपुरी एवं विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।













Leave a Reply