सरायपाली//आयुष साहू 9926141516;
पाटसेन्द्री, 3 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पाटसेन्द्री वितरण केंद्र में रजत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद बेहरा जी (सरपंच केदुवां), डोलमणि साहू(उपसरपंच नवरंगपुर), तरुण पटेल (सरपंच पाटसेन्द्री,कनिष्ठ अभियंता सौरभ कुजूर एवं सहायक अभियंता श्री बजरंग सिंह अन्दिल उपस्थित थे।
विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी:
सहायक अभियंता बजरंग सिंग आडील ने हाफ बिजली माफ योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हाफ बिजली माफ योजना से गरीब परिवारों को राहत मिल रही है, कृषक जीवन ज्योति योजना से किसानों को सस्ती दरों पर बिजली मिल रही है, और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को सोलर ऊर्जा का लाभ मिल रहा है।
मुख्य अतिथियों के विचार:
रविसिंह पटेल जी (शिक्षक )ने कहा छत्तीसगढ़ में बिजली सुधार की अत्यंत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से बिजली की गुणवत्ता और आपूर्ति में सुधार हुआ है। एवं बिजली बिल भुगतान हेतु उपभोक्ताओं प्रेरित किया गया उनको उदाहरण देकर कहा गया कि जिस प्रकार से खाना खाने के लिए चावल सब्जी की आवश्यकता पड़ती उसी प्रकार जीवनयापन के लिए बिजली जरूरी है
– जिसका समर्थन नरेंद्र नायक के द्वारा किया गया- तुलसी राम पटेल ने सोलर ऊर्जा को अत्यंत लाभकारी बताया और बिजली चोरी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग को और भी सख्त कदम उठाने चाहिए, जिसका समर्थन तरुण पटेल ने किया।
– सोलर वेंडर-
बिकेश बारीक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत बैंक से आसान किस्त लेकर सोलर लगाने एवं शासन से मिल रहे अनुदान राशि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई
समारोह की झलक:
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह का संचालन जितेंद्र पटेल द्वारा किया और अंत में आभार प्रदर्शन कनिष्ठ अभियंता सौरभ कुजूर द्वारा किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग कनिष्ठ अभियंता श्री पूरन लाल सिदार, कर्मचारी श्री किशोर नायक, दीपक साहू, का रहा।













Leave a Reply