prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांवों में चौपाल लगाकर मजदूरों से सीधे संवाद कर रही विधायक चातुरी नंद

महासमुंद जिला के अभियान प्रभारी कन्हैया अग्रवाल रहे विशेष रूप से उपस्थित

ग्राम मुंडपहार एवं कुसमीसरार में आयोजित हुआ चौपाल

सरायपाली//आयुष साहू 9926141516;

सरायपाली, 31 जनवरी 2026 मजदूरों के हितों की रक्षा एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए सतत संघर्ष के संकल्प के साथ आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडपहार एवं कुसमीसरार में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल में महासमुंद जिले के अभियान प्रभारी श्री कन्हैया अग्रवाल जी के साथ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक चातुरी नंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की आजीविका, सम्मान और रोजगार की गारंटी से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, जिसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस पार्टी डटकर विरोध करेगी। मजदूरों को समय पर रोजगार, पूरी मजदूरी और उनके अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की तानाशाह मोदी सरकार ने मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को कुचलने का काम किया है। पूंजीवादी भाजपा सरकार शुरू से ही मजदूरों का शोषण कर रही है और इसी कड़ी में मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के हक पर डाका डालने का काम किया है।

कार्यक्रम को महासमुंद जिले के अभियान प्रभारी कन्हैया अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से मनरेगा शुरू की थी। मनरेगा के माध्यम से विगत कई वर्षों से मजदूरों को रोजगार देने का काम किया जा रहा था परंतु नए कानून में बदलाव कर उन प्रावधानों को शिथिल किया गया है जिससे मजदूर अब रोजगार से वंचित होंगे।

चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छुईपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री तन्मय पंडा, मण्डल अध्यक्ष श्री रूपानंद पटेल, हीरालाल साहू, निर्मल प्रधान, सत्यनंद साहू, विनोद साहू, महेंद्र महापात्र, दीपक साहू (विधायक प्रतिनिधि), भरत मेश्राम, डुमरपाली सरपंच प्रतिनिधि, गोकुल भोई (भूतिया सरपंच), श्याम सुंदर पंडा, सुशील प्रधान, सेसदेब बेहरा, धनेश्वर चौधरी, शिव प्रसाद बारिक, जयकृष्ण चौधरी, सुशील चौधरी, चमरू भोई, सुरेन्द्र साहू, सुरेन्द्र साहू (बाबा), हरीश साहू, दिब्यकिशोर भोई, विनय पटेल, गोपरंजन बाघ, सुब्रत साहू (विक्की), चित्रसेन बीसी सहित बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता, मजदूर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और मनरेगा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *