सरायपाली//आयुष साहू 9926141516;
दिनांक 24 जनवरी 2026 को फुलझर नाई समाज (सरायपाली, बसना, सांकरा (जोंक)) भवन सरायपाली में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती मनाई गई। समाजजनों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभा को नाई समाज के संस्थापक जयकृष्ण बारीक, प्रवक्ता मनोहर पसायत, पूर्व प्राचार्य श्रीवत्स पसायत महाविद्यालय सरायपाली, विकास समिति अध्यक्ष बासुदेव बारीक, आशीष सेन पार्षद प्रतिनिधि नगरपालिका सरायपाली ने संबोधित करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को न्यायप्रिय, समाजवादी एवं गरीबों का मसीहा बताया।
कार्यकम की अंतिम कड़ी में संस्थापक द्वय जयकृष्ण बारीक एवं विद्याधर श्रीवास जी के करकमलों से समाज भवन परिसर में एक पौधा रोपण किया गया जिसका कर्पूरी बिट्प” रखा गया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यभानु बारीक एवं आभार प्रदर्शन बृजमोहन बारीक ने किया। इस अवसर पर गुणनिधि बारीक, शरद बारीक, राधेश्याम श्रीवास, भंवरपुर परिक्षेत्र खिरोद्र बारीक (पैकिन) केशरीनंदन सेन खिरोद्र बारीक कोषाध्यक्ष गोपरंजन बारीक, सदानंद बारीक, परमानंद बारीक, मिनकेतन बारीक आदि बहु संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। समापन भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।













Leave a Reply