सरायपाली//आयुष साहू 9926141516:
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे रंगों एवं प्रेरक संदेशों से सुसज्जित किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छायाचित्र के समक्ष पूजन वंदन से हुई। प्राचार्य डॉक्टर संध्या भोई ने महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रगीत “वंदे मातरम “का सामूहिक गायन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने गणतंत्र दिवस के महत्त्व पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके मूल सिद्धांतों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।
महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिंह ने देश एवं देश के वीर जवानों को समर्पित एक भावुक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया तथा देश के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम ने सभी उपस्थित जनों में देशप्रेम, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का संचार किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीतांबर बाघ ने एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर चंद्रिका चौधरी (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी) ने किया।













Leave a Reply