prakhamedia.com

नई सोच नया जुनून

प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम

सरायपाली//आयुष साहू 9926141516:

प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने हेतु सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण, कार्यालय स्टाफ, चालक-परिचालक स्टाफ एवं अन्य सहायक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे सभी ने मिलकर 77 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इनमें फलदार, छायादार एवं औषधीय सहित अलग-अलग प्रकार के पौधे शामिल रहे।विद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा विद्यार्थियों व समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण एवं स्टाफ सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *